कनाडा में पंजाब की महिला का तेजधार हथियार से कत्ल 

होशियारपुरः कनाडा में पंजाबियों की मौत की खबरें लगातार आ रही है। वहीं ताजा मामला होशियारपुर की महिला का सामने आया है। जहां न्यू वेस्टमिंस्टर (वैंकूवर) में उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान कुलवंत कौर (46) निवासी गांव रामपुर बिलों के रूप में हुई है। मृतका के माता पिता ने बेटी के शव को भारत लाने की मांग की है। मृतका की माता गुरबख्श कौर और पिता ओंकार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 साल पहले बलवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह गांव धालीवाल जिला कपूरथला से हुई थी।

3 दिन पहले उन्हें न्यू वेस्टमिंस्टर पुलिस से फोन आया कि उनकी बेटी कुलवंत कौर की उसके पति बलवीर सिंह ने हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का पता नहीं है कि पति-पत्नी में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। परिजनों ने बताया कि कनाडा पुलिस से उनकी लगातार बात हो रही है। उन्होंने मांग की कि उनकी बेटी का शव भारत लाया जाए या फिर उन्हें तुरंत कनाडा का वीजा दिया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *