Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ फ्लाईओवर पर लटका ट्राला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, लुधियाना से अमृतसर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला हाईवे की रेलिंग से टकरा गया। इस घटना में ट्राला रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे लटक गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। इस घटना को लेकर फ्लाईओवर पर जाम लग गया। सड़क सुरक्षा फोर्स और पीसीआर की टीमों ने दो क्रेन की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौका संभाला। कैंटर ड्राइवर को किसी तरह कैबिन से बाहर निकाला। कैंटर का कैबिन फ्लाईओवर से नीचे लटक रहा था। आरोप है कि कैंटर ड्राइवर शराब के नशे में था। सूचना मिलते के तुरंत बाद मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थी। 2 क्रेनो की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।

सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों के अनुसार उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच की तो पता लगा कि यह ट्रक चालक लुधियाना से अमृतसर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। हादसे के कारण जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर 1 घंटे तक जाम लग रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *