पंजाब : इस इलाके में हुआ हंगामा, भारी पुलिस फोर्स तैनात 

लुधियाना : थाना हैबोवाल के अधीन आते चंदर नगर पुली पर आज एक प्लाट पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच  तकरार होने का मामला सामने आया है। एक पक्ष द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि दूसरे पक्ष के युवकों द्वारा हथियारों की नोक पर प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की गई। युवकों के पास तेजधार हथियारों सहित पिस्टल और रिवाल्वर भी थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्लाट के मालिक गुरशरण सिंह मल्ली ने बताया की आज सुबह 40-50 के करीब हथियारबंद युवकों ने प्लाट के गेट का ताला तोड़ दिया।

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बिटन कुमार ने गाड़ियों को प्लाट से बाहर निकलवा कर वहां पुलिस बल तैनात करवाया। इसके साथ ही प्लाट के गेट को ताला लगवा कर दोनों पक्षों को थाने बुलवाया है और इस मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *