पंजाबः थाने के सामने होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, देखें CCTV

बठिंडाः थाना सिविल लाइन के सामने स्थित होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कर्मचारी ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। युवकों को थप्पड़ जड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन युवकों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बीत थाने के सामने ही स्थित एक होटल में 4 से 5 युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। उनके साथ एक लड़की भी थी। इस दौरान थाना सिविल लाइन के 3 से 4 मुलाजिम होटल में चेकिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान एक कर्मचारी ने कुर्सियों पर बैठे युवकों को खड़ा कर उन्हें थप्पड़ बरसाए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी ने युवकों को होटल से बाहर निकाल दिया। युवकों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *