पंजाब : पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, देखें वीडियो

बठिंडा : 20 अक्तूबर को ऐतिहासिक माइसरखाना मेले के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव माइसरखाना ने 26 वर्षीय युवक मनदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान रात का फायदा उठाकर हमलावारों ने युवक पर बठिंडा मानसा रोड पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था।

इस मामले में एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 20 अक्टूबर की रात माइसरखाने में वार्षिक नवरात्र महोत्सव के दौरान एक छोटी सी बात को लेकर 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 4 आरोपियों को अभी गिरफ्तार करना बाकि है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *