Home Breaking News Jalandhar-Pathankot नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar-Pathankot नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar-Pathankot नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

होशियारपुर : दसूहा के जालंधर पठानकोट नेशनल हाइवे पर पड़ते गांव उस्मान शहीद नजदीक सुबह 9 बजे करीब एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिया के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूटी चला रही महिला गंभीर जख्मी हो गई। महिलाएं दसूहा स्थित हुंडाई शोरूम में काम करती है और रोजाना की तरह शोरूम में काम पर जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी अनुसार स्कूटी चला रही अंजना देवी जो गांव संसारपुर की रहने वाली है और दूसरी महिला सोनिया जो गांव संग्याल की रहने वाली है। जानकारी देते हुए घायल महिला अंजना के परिवार सदस्यों ने बताया कि अंजना और सोनिया एक साथ काम पर गई थीं परंतु किसी अज्ञात वाहन ने इनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

जिस कारण सोनिया की मौत हो गई और अंजना गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। मृतका पहले दिन काम पर गई थी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here