Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : इस इलाके में मिला बच्चे का भ्रूण

Jalandhar News : इस इलाके में मिला बच्चे का भ्रूण

0
Jalandhar News : इस इलाके में मिला बच्चे का भ्रूण

जालंधर,ens : ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बस्ती बावा खेल नहर के पास एक बच्चे का भ्रूण मिला है। जानकारी के अनुसार नग्न हालत में भ्रूण को नहर में फेंका गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई नीला राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के भ्रूण को नहर पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए टीम पहुंच गई थी। बता दें कि उक्त बच्चे का भ्रूण नहर के जिस हिस्से में पड़ा था, वह एकदम सूखी हुई थी। जिससे पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त बच्चे के भ्रूण को थोड़ी देर पहले ही फेंका गया है। पुलिस घटना के पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जिससे भ्रूण फेकने वाले आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने राहगीरों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लगा। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बच्चे के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here