Home Himachal बाइक और कार की जोरदार टक्कर से युवक ने मौके पर तोड़ा दम

बाइक और कार की जोरदार टक्कर से युवक ने मौके पर तोड़ा दम

0
बाइक और कार की जोरदार टक्कर से युवक ने मौके पर तोड़ा दम

शिमला। हिमाचल के राजधानी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, शिमला के संजौली कॉलेज के पास सर्कुलर रोड पर एक बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रांत (28) पुत्र देसराज गांव गवार, डाकखाना बागी, जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। राजधानी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे यह सड़क हादसा हुआ।

कार संजौली की ओर जा रही थी और उसी रास्ते पर बाइक सवार संजौली से लकड़ बाजार की तरफ जा रहा था। दोनों संजौली कॉलेज के समीप पहुंचने पर आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेज दिया है।

फिलहाल सड़क हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी शिमला संजय गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here