Home spiritual क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू? जानें वजह

क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू? जानें वजह

0
क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू? जानें वजह

देश का सबसे बड़ा महापर्व दिवाली शुरू होने वाला है और इसकी शुरवात धनतेरस से होती है। धन त्रयोदशी के दिन धनकुबेर और मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। साथ ही धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदा जाती है। इस साल 29 अक्‍टूबर 2024 को धनतेरस मनाई जाएगी। दिवाली का संबंध साफ-सफाई से भी है इसलिए झाड़ू से इसे प्रमुख तौर पर जोड़ा जाता है।

मान्‍यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आर्थिक तंगी कभी परेशान नहीं करती है। घर में बरकत बनी रहती है।

धनतेरस पर झाड़ू दोपहर के बाद और सूर्यास्‍त से पहले ही खरीदें। रात में झाड़ू खरीदना अशुभ फल देगा। कम से कम 2 झाड़ू खरीदें। एक अपने घर में रखें और एक मंदिर में दान करें।

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के साथ-साथ मंदिर में झाड़ू दान करना भी बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर की नकारात्‍मक ऊर्जा नष्‍ट होती है। मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर धन-समृद्धि का वरदान देती हैं। कभी कर्ज या गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धनतेरस के मौके पर फूल झाड़ू या सींक झाड़ू ही खरीदें। लेकिन प्‍लास्टिक की झाड़ू ना खरीदें। साथ ही झाड़ू को कभी खड़ा करके ना रखें। झाड़ू को हमेशा आड़ा करके रखना ही शुभ होता है।

Disclaimer: यहां जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हमारा चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here