पंजाबः इस इलाके में आइसक्रीम को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में गोलियां चलने के मामले आम हो गए है। राज्य में रोजाना हर जिले से गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां रात करीब 11 बजे आइसक्रीम खाने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच तकरार हो गई। यह तकरार गोलीबारी में बदल गई। गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि पुरूष की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार फिरोजपुर में मालवा रोड पर खुले आइस पार्लर पर आइसक्रीम खाने के लिए एक परिवार देर रात्रि पहुंचा था।

जहां पर आइसक्रीम को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच तकरार हो गई, यह तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। इस घटना में आइसक्रीम खाने आए परिवार की एक महिला व आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आइसक्रीम का ऑर्डर देने में देरी को लेकर यह विवाद हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *