पंजाबः दिन दहाड़े घर से भारी मात्रा में सोना और नगदी लेकर चोर फरार

Written by

in

फ़िरोज़पुर : पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला मामला जीरा के मोहल्ला पीर बख्श से सामने आया है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए निश्मा पत्नी राज कुमार ने बताया कि वे लोग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजार गए थे। एक घंटे बाद जब वे घर लौटे तो देखा कि बरामदे का दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी गायब है।

उन्होंने बताया कि करीब 12 तोला सोना और 70 से 80 हजार रुपये नकद चोर चुरा ले गये हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका सामान उन्हें वापस दिलाया जाए। इस संबंध में जब सिटी जीरा थाने के नवनियुक्त एसएचओ सुखविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *