Home National Pappu Yadav को मिली Lawrence Bishnoi गैंग से जान से मारने की धमकी

Pappu Yadav को मिली Lawrence Bishnoi गैंग से जान से मारने की धमकी

0
Pappu Yadav को मिली Lawrence Bishnoi गैंग से जान से मारने की धमकी

पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को हत्या की धमकी मिलने से बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया है। सांसद को हत्या की धमकी देने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सहित दो-दो गैंगस्टर का नाम सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने डीजीपी से इसकी शिकायत की है। इसके साथ पूर्णिया रेंज के आईजी को इसकी जानकारी दी है।

इस मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस का नाम लेकर मुझे धमकी दी गई है। इसको लेकर बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत की गई है। गृह मंत्री अमित शाह से भी अपनी बात मैंने साझा किया है। पप्पू यादव ने कहा कि ‘लगातार मिल रही धमकी से मैं आहत हूं। मेरे साथ किसी भी तरह की अनहोनी घटना हो सकती है। सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की दरकार है।’

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि “लॉरेंस का नाम लेकर मुझे धमकी दी गई है। इस बाबत मैंने बिहार के डीजीपी और आईजी से शिकायत दर्ज कराई है। गृह मंत्री अमित शाह से भी अपनी बात मैंने साझा किया है। लगातार मिल रही धमकी से मैं आहत हूं। मेरे साथ किसी भी तरह की अनहोनी घटना हो सकती है। लिहाजा सरकार को मेरी सुरक्षा को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस गैंस का सदस्य बता रहा है। उसने वाट्सएप के माध्यम से कॉल कर हत्या की धमकी दी है। वह एक बिजनेस अकाउंट है और उसका नंबर 9399508089 है। धमकी देने वाला का नाम अज्जू लॉरेंस लिखा हुआ है। पप्पू यादव ने इसकी पूरी जानकारी बिहार पुलिस के डीजीपी को दे दी है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। पप्पू यादव को झारखंड जेल में बंद एक अमन गैंगस्टर के करीबी मयंक नामक शख्स ने भी धमकी दी है।

मयंक सिंह नामक शख्स ने 26 अक्टूबर को फेसबुक पर लिखा है कि ‘समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के द्वारा लॉरेंस बिश्नोई भाई के बारे में उल्टा-पुल्टा बयान दिया गया था। मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पप्पू यादव तुम अपनी औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करने में ध्यान दो। ज्यादा इधर-उधर तीन पांच करते टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो वर्ना रेस्ट इन पीस कर देंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here