पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो 

गुरदासपुरः बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध गैंगस्टर को गोली लग गई और उसे घायल हालत में बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान नवनीत सिंह निवासी बलपुरिया गांव के रूप में हुई है। इस दौरान बटाला सिविल अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। घायल युवक को शिफ्ट करने के लिए पूरी तरह से सफेद चादर से उसे ढका हुआ था। सूत्रों के अनुसार पैर में गोली लगने से युवक घायल हुआ है। एसएसपी बटाला ने फोन पर बातचीत के दौरान सिर्फ इतना कहा कि बड़ी खबर सुबह मीडिया को दी जाएगी।

वहीं आज सुबह डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए इस घटना की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बटाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हैरी चट्ठा द्वारा चलाए जा रहे एक फिरौती रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुकाबले दौरान जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान एक आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने मुख्यारोपी सहित 6 लोगों को 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *