Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: khingra Gate गोलीकांड मामले में आरोपी Manu Kapoor साथियों संग गिरफ्तार

Jalandhar News: khingra Gate गोलीकांड मामले में आरोपी Manu Kapoor साथियों संग गिरफ्तार

0
Jalandhar News: khingra Gate गोलीकांड मामले में आरोपी Manu Kapoor साथियों संग गिरफ्तार

विवाद में अली मोहल्ला के ऋषभ उर्फ ​​बादशाह की हुई थी मौत

जालंधरः खिंगरा गेट के पास शनिवार दे रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद गोलियां चलने का मामला सामने आया था। जिसमें मनु कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों व अन्य ने अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। घटना में अली मोहल्ला निवासी ऋषभ उर्फ ​​बादशाह को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। देर रात थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। परिवार की ओर से देर रात धरना लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर धरना लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी मनु को उसके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस में मनु व उसके अन्य साथियों को नामजद किया गया है। आरोपियों ने अपने अवैध हथियार से करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है। फायरिंग के बाद आरोपी मनु का घटनास्थल से फरार होने का एक वीडियो भी देर रात सामने आया था। जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर फरार होता नजर आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here