Home Mohali Punjab News: टक्कर मारकर भाग रहे Swift चालक को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

Punjab News: टक्कर मारकर भाग रहे Swift चालक को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

0
Punjab News: टक्कर मारकर भाग रहे Swift चालक को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

खरड़ः देर रात खरड़ बस स्टैंड के पास कार चालक की ओर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। जानकारी अनुसार एक स्विफ्ट कार की ओर से एक के बाद एक तीन एक्टिवा सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

वहीं राहगीरों ने कार चालक का पीछा कर खरड़ बस स्टैंड के पास चालक को रोक लिया। जहां लोगों और कार चालक में बहसबाजी हो गई। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। एक्टिवा सवार महिला का आरोप है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। जिसने पीछे से आकर उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। उनका बाल-बाल बचाव हुआ है। वहीं एक राहगीर ने बताया कि जब उसने कार चालक को रुकने के लिए कहा तो उसने उस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उनका बचाव हो गया। वही मौके पर पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here