पंजाब : MLA ने की सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर :  तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। तेज रफ्तार वाहन मौत का कारण भी बनते है। कई बार इन वाहनों से कई लोग घायल हो जाते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां हादसे का शिकार हुए 2 घायल सड़क पर गिरे हुए थे। जिनकी देहाती विधायक रजनीश दहिया ने मदद की। दिहाती विधायक रजनीश दहिया की तरफ से रास्ते में जख्मी हालात में पड़े हुए 2 घायलों को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल लेकर गए। जिसके बाद दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

.

जानकारी देते हुए विधायक रजनीश दहिया ने कहा कि वह रास्ते में अपने किसी प्रोग्राम में जा रहे थे, कि सात नंबर चुंगी के पास सड़क के ऊपर 2 लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तो मैं उनको अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर आया और अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *