पंजाब : किसान ने पराली को लगाई थी आग, मोटरसाइकिल सवार मां- बेटा झुलसे, देखे वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर :  पंजाब सरकार किसानों को धान की पराली को आग न लगाने की अपील करती रहती है। लेकिन फिर भी किसान लगातार धान की पराली में आग लगा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन सड़कों पर घटनाएं होती रहती हैं। एक मामला सामने आया है सीमावर्ती सवाया राय गांव में जहां मां-बेटे कड़ी मेहनत कर घर लौट रहे थे, कि रास्ते में पहुंचते ही किसान ने अपने खेत में धान के पराली में आग लगाई हुई थी। शाम का समय होने के कारण धुआं इतना ज्यादा था कि संदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह को कुछ दिखाई नहीं दिया और उसकी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई और उसके हाथ-पैर झुलस गए। जब उसकी मां सुनीता रानी ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ-पैर झुलस गए।

इस मौके पर पीड़ित मां-बेटे ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर पास के लछमन नहर से घर लौट रहे थे। जब वे सवाया राय उत्तर गांव के पास पहुंचे तो वहां के किसान ने अपने धान के पराली में आग लगाई हुई थी। जिस कारण सड़क पर धुआं होने के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और परिणामस्वरूप वे आग का शिकार हो गए और उनकी हाथ-पैर जल गए। जिसके बाद पीड़ित मां-बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरु हरसहाय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल फिरोजपुर रैफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *