पंजाबः शिरोमणि कमेटी चेयरमैन पद के लिए अकाली दल ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कल होने वाले वार्षिक चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद के लिए हरजिंदर सिंह धामी को शिरोमणि अकाली दल का उम्मीदवार घोषित किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की एसजीपीसी सभी सदस्यों ने बैठक कर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा प्रत्याशी घोषित करने पर सहमति जताई है।

इस संबंध में अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता ने दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि कमेटी के सदस्यों से सलाह के बाद उनके नाम की घोषणा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *