पंजाबः इस इलाके में CA के घर NIA की रेड, देखें वीडियो

बटाला: गुरदासपुर के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां NIA की द्वारा अंकाउट्स का काम करने वाले युवक के घर पर रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने रोहित ग्रोवर नामक व्यक्ति के घर पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम घर की दीवार फांद कर अंदर चली गई और कुछ अधिकारी घर का गेट खोलकर अंदर दाखिल हुए। एनआईए की टीम द्वारा फिलहाल छापेमारी चल रही है, लेकिन अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल ग्रोवर उफ बंटी को 5 महीने पहले सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि सीए के घर पर एनआईए द्वारा छापेमारी किस मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित घर पर नहीं मिला। जिसके बाद एनआईए की टीम रोहित के पिता को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। एनआईए की टीम को रोहित के फोन की लोकेशन उसके घर से मिली थी जिसके चलते घर पर रेड की गई। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *