पंजाबः आवारा सांड से टकराया बाइक सवार, घायल 

बठिंडाः शहर में सुबह-सुबह सड़क हादसे में मामले सामने आ रहे है। हाल ही में कैंटर के पलटने का मामला सामने आया था। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए थे। वहीं अब ताजा मामला नामदेव रोड़ से सामने आया है। जहां सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार के आगे अचानक आवारा सांड आ गया। इस हादसे में बाइक सवार सांड से टकरा गया और हादसे में चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान विक्की (25 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह निवासी चंदसर बस्ती के तौर पर हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *