Home National बसपा ने विधानसभा उपचुनावों के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

बसपा ने विधानसभा उपचुनावों के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

0
बसपा ने विधानसभा उपचुनावों के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए बसपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी की सूची के अनुसार इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल हैं।

ये लोग हैं स्टार प्रचारक की सूची में शामिल
बसपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख मायावती, सतीश चंद्र मिश्र, आकाश आनंद, विश्वनाथ पाल, समसुद्दीन राईन, सतपाल पीपला, नरेश गौतम, दारासिंह प्रजापति, मौलाना जमीन अहमद कासमी, मौलाना सालिम कुरैशी, पुष्पांकर पाल, सत्य प्रकाश, प्रेमचंद्र गौतम, रविंद्र गौतम, विजेंद्र कश्यप, रवि सहगल, जनेश्वर प्रसाद, सतीश कुमार, सुनील जाटव, कुलदीप बालियान, मो. आसिफ, आजाद मावी, कुलदीप प्रधान, श्रीपाल पाल, इंतेजार राना, राहुल ठाकुर, प्रशांत गौतम, सुशील वर्मा, रणवीर सैनी, अनिल कुमार उर्फ पप्पू, कुलदीप प्रधान, आशीर्वाद आर्या, अमित त्यागी, देवीदास जयंत, आनंद प्रकाश, जगपाल ननौता, राकेश पाल, ऋषिपाल तोमर और मास्टर विजय पाल शामिल हैं।

बताते चलें कि यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पहले 13 नवंबर को मतदान होना था। लेकिन, 04 नवंबर को चुनाव आयोग ने इन सभी सीटों पर मतदान की तारीख एक हफ्ते बढ़ा दी है। अब इन नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here