Home Himachal आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 11 को

आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 11 को

0
आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 11 को

ऊनासुशील पंडित: आईटीआई ऊना में 11 नवम्बर को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस अप्रेंटिसशिप मेले में सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज़ टाहलीवाल, प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज़ टाहलीवाल, एमटी ऑटो क्राफ्ट बरोटीवाला, लीव गार्ड पॉवर टैक्नोलॉजी मुबारिकपुर, बायोजेंटा लाइफ साइंस बेला बाथड़ी, कुशल रोलर फ्लोर मिल्स टाहलीवाल और टाटा टेªनिंग पार्टनर एडुवांटेज प्राइवेट लिमिटेड कोलर, कर्नाटका की बड़ी कम्पनियां भाग लेंगी। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी।

अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मकैनिक टैªक्टर, मकैनिक डीजल, मकैनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक इलैक्ट्रॉनिक्स, कोपा, कारपेंटर, ऑटो इलैक्ट्रिशन व पलम्बर टेªड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी मेले में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार वृतिका देय होगी। इंजीनियर अंशुल धीमान ने आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप मेले में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here