ये कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, गिल और जस्सोवाल में हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं। वरिंदर जो सुबह लुधियाना आए थे, ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपनी गेम पूरी कर ली थी, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम 5:30 बजे अचानक अटैक के कारण मैदान पर गिर पड़े। वह अपने किसी दोस्त के फोन पर बात कर रहे थे। फोन जेब में डाला जिसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। एथलेटिक्स कोच संजीव ने बताया कि वह उस समय मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर जब दूसरे प्रतिभागियों को देख रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। कोच बिक्रमजीत ने बताया कि वरिंदर खेलों में नियमित रूप से भाग लेते थे और पिछले साल भी उन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। वह अपने दोस्तों के साथ आए थे, जिन्होंने उनके परिवार को फोन करके उनकी हालत के बारे में बताया। वरिंदर की पत्नी और बेटा उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर जालंधर ले गए।Punjab News : फोन पर करते बात समय एथलेटिक की हुई मौत, देखें वीडियो pic.twitter.com/KqPi3Mp2Kg
— Encounter India (@Encounter_India) November 6, 2024