Home Punjab>Amritsar Punjab News: खेतों में जलाई जा रही पराली, किसानों ने लगाए प्रशासन पर आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: खेतों में जलाई जा रही पराली, किसानों ने लगाए प्रशासन पर आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: खेतों में जलाई जा रही पराली, किसानों ने लगाए प्रशासन पर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार की पाबंदी के बावजूद किसान खेतों में पराली को आग लगा रहे है। एक मामला अमृतसर के गांव मजीठा में देखने क मिला है। जहां किसानों की ओर से खेतों में पराली को आग लगाई गई। इस दौरान किसानों ने बताया कि उनकी ओर से 14 अक्तूबर को धान की फसल काटी गई थी।

जिसके बाद पराली प्रबंधन के लिए सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई भी मशीनरी उपलब्ध नहीं करवाई गई। जिससे उन्हें मजबूरन पराली को आग लगानी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि गेहूं की बिजाई करने का समय पास आ रहा है, लेकिन अभी भी प्रशासन की ओर से पराली के उठान के लिए मशीनरी नहीं पहुंचाई गई। जब मशीनरी के लिए प्रशासन को फोन किया जाता है तो वह हमेशा टालमटोल करते है। जिसके चलते उन्हें आग मजबूरन पराली को आग लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here