बददी सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत

बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी बाईपास दावत चौक मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप एक पांच साल की बच्ची की स्कारपियो की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक बच्ची मानसी (5) पुत्री अमलेश मेहतो  बिहार राज्य के पटना जिले के बाड तहसील के बाहरपुर चंदननगर की रहने वाली थी। मानसी अपनी माता पिता के साथ बद्दी के सब्जी मंडी के समीप झुगी झोंपड़ी में रहती थी। मंगलवार को सुबह जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तो अचानक तेज रफ्तार से आ रही स्कोरपियो की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मानसी का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्कोरपियो चालक अमरावती का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने धारा 279. 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *