पंजाबः सिविल अस्पताल में हुआ जोरदार धमाका, गिरी टाइलें, बाहर आ गए मरीज

गुरदासपुर : सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह शरारती तत्व द्वारा अस्पताल की दूसरी ईमारत पर जोरदार धमाका किया गया। बताया जा रहा हैकि धमाका की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें तक गिर गई। इस दौरान मरीजों मे दहशत का माहौल बन गया। धमाके के कारण अस्पताल में धुआं इतना अधिक फैल गया कि चारों तरफ धुआं ही दिखाई दिया। इस धमाकें के कारण मरीज अपने बैड छोड़ कर अस्पताल की ईमारत से बाहर आ गए जबकि अस्पताल में मरीजों के साथ आए अभिभाविकों में भी दहशत फैल गई।

सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को तो यह भी पता नही चल रहा था कि अस्पताल में हुआ क्या है। धमाके के कारण सिविल अस्पताल में दहशत का वातावरण बन गया। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें भी ईमारत का साथ छोड़ नीचे एक शैड पर गिर गई। जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान होने से बच गया। इस संबंधी सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. चेतना के अनुसार धमाका किसी आतिशबाजी के पटाखे से किया गया लगता है, पंरतु धमाकार जोरदार था।

उन्होने कहा कि इस संबंधी जहां पुलिस को सूचित किया गया है वही पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंधी सिविल अस्पताल में आए लोगों ने कहा कि यह सुरक्षा संबंधी एक बड़ी चूक है। लोगों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में पुलिस चौंकी बनी हुई है तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। लेकिन उसके बावजूद धमाका होना सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *