पंजाबः सुबह-सुबह 24 वर्षीय युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में हमलावारों द्वारा लॉ एंड ऑर्डर की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं ताजा मामला रणजीत एवेन्यू से सामने आया है। जहां तड़कसार हमलावारों द्वारा 24 वर्षीय युवक पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि आज तड़कसार अज्ञात हमलावारों ने युवक पर गोलियां चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घायल युवक कैब ड्राइवर है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ गोली के खोल भी बरामद हुए हैं। घायल की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले भी उसे पर किसी ने गोलियां चलाई थी इसके अलावा करीब 9 महीने पहले भी उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था और वह जेल में भी रहकर आया था।

पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस हमलावरों की भी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार की तड़कसार कैब ड्राइवर नीरज कुमार किसी काम के सिलसिले से जा रहा था कि इसी दौरान रंजीत एवेन्यू में स्थित बेअंत पार्क के नजदीक उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और उसे पर गोलियां चला दी।

मौके पर तीन से चार गोलियां चलाई गई है जिसमें से कुछ गोलियां नीरज के भी लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी वरिंदर खोसा मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घायल युवक के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *