पंजाबः बेहरमी से गाड़ी चालक ने कुत्ते को कुचला, देखें CCTV

अमृतसरः शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां गाड़ी चालक ने बेरहमी से कुत्ते को कुचल दिया। यह शर्मनाक घटना मामला भारत नगर इलाके से सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी चालक के द्वारा कुत्ते को कुचलने के बाद पीछे मुड़कर देखा भी नहीं गया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर खड़े थे। इस दौरान 2 से 3 कुत्ते गली में घूम रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की गाड़ी में सवार युवक ने सरेआम कुत्ते को कुचल दिया। घटना के दौरान राहगीर गाड़ी चालक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन लेकिन उक्त कार सवार ने गाड़ी रोकने की बजाये घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *