पंजाबः डेरे की दरगाह में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप 

रोपड़ः नूरपुरबेदी-रूपनगर मुख्य मार्ग पर गांव मूसापुर स्थित नाथांवाला डेरा की दरगाह में देर रात अचानक आग लगने का मामला सामने आया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस अधिकारी पहुंचे। जिसके बाद पीर बाबा जिंदा शहीद सोसाइटी की फायर ब्रिगेड के कर्मियों और डेरे में मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, लेकिन सुबह अचानक फिर से आग भड़क गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरे की महंत मीरा पुरी ने बताया कि शाम करीब 8 बजे इस धार्मिक स्थल के प्रांगण में स्थित एक कमरे के आंगन में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने पर कमरे में रखे सारे कपड़े, कुछ देसी दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस आग के कारण डेरे में स्थित पुराने बरगद के पेड़ और संतों की समाधि के लैंटर को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी बड़े हादसे और नुकसान से बचाव रहा। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। थाना प्रमुख नूरपुरबेदी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उक्त आग अचानक लगने की सूचना मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *