पंजाबः इस इलाके में ASI की गोलियां मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है। जहां एएसआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एएसआई की पहचान सरूप सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, देर रात ड्यूटी से घर जाते समय बेखौफ हमलावरों ने एएसआई की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सरूप सिंह अमृतसर देहताी के नवां गांव चौकी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उक्त घटना रंजिश के चलती की गई है।

हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी सरूप सिंह जो एक जरूरी फाइल देने के लिए घर से पुलिस चौकी जा रहे थे, रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई और उनका शव खानकोट गांव के पास सूए से बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *