पंजाब : चलती कार में लगी आग, देखें वीडियो

बठिंडा : बैमन रोड पर एक कार में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार चला रहे व्यक्ति ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते वह कार से बाहर निकल आया और जान बचा ली।

जिसके बाद कार चालक ने मौके से ही फायरबिग्रेड को फोन करके घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और सहारा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम और सहारा संस्थान की टीम ने आग पर काबू पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *