पंजाबः शताब्दी में यात्रियों के बीच घूमता दिखा चूहा, परेशान पैसेंजर ने की शिकायत

चंडीगढ़ः अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच चूहा घूमता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान कोच में पैसेंजर्स ने इसकी शिकायत ट्रेन संचालकों व सहायकों को भी दी, लेकिन किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद परेशान पैसेंजर ने चूहे के कोच में कूदते की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद रेलवे ने इसके लिए माफी मांगी है। पैसेंजर मीरा नामक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है।

उन्होंने बताया कि शताब्दी ट्रेन संख्या 12014 शनिवार सुबह 4.55 बजे अमृतसर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई, लेकिन इसमें चूहे लोगों के पैरों के नीचे कूदते रहे। मीरा ने बताया कि कोच में पैसेंजर्स ने इसकी शिकायत ट्रेन संचालकों व सहायकों को भी दी, लेकिन किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। मीरा ने लास्ट में इसकी शिकायत रेलवे सेवा पर की। जिसके बाद रेलवे ने इसके लिए माफी मांगी और मीरा से ट्रेन व कोच के बारे में जानकारी हासिल की है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। महिला का कहना है कि इस ट्रेन में पैसेंजर्स को खाना भी परोसा जाता है। ऐसे में चूहे घूमते देखने पर उसने इसकी शिकायत रेलवे को की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *