पंजाबः होटल में पति ने दी दबिश, पत्नी हुई फरार, देखें वीडियो

मौके पर पुलिस को देख होटल मालिक और मैनेजर होटल भी हुए फरार 

अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में अपने प्रेमी के साथ महिला पहुंची थी। जहां इस मामले का पता चलते ही महिला के पति ने होटल में दबिश दी। इस दौरान महिला पति को देखकर होटल के अंदर घुस गई। जिसके बाद होटल के बाहर पति इंद्रजीत सिंह ने खूब हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पत्रकारों से बात करते हुए लड़के ने बताया कि शादी के बाद से उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा है और वो दोनों अलग रहते हैं और उसकी पत्नी उसे तलाक भी नहीं दे रही है और उस पर खर्चे का केस कर रही है।

इस दौरान पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी खुद बाहर किसी और मर्द के साथ घूम रही है। लड़के ने कहा कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उसने मौके पर ही होटल के बाहर से इसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लड़के ने आरोप लगाया कि होटल मालिक ने उसकी पत्नी को होटल की छत के रास्ते दूसरी तरफ भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस और मीडिया को मौके पर बुलाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पूरे होटल की जांच की और होटल के अंदर कोई महिला नहीं मिली। इस दौरान होटल के मालिक और मैनेजर होटल छोड़कर गायब हो चुके थे। होटल में मौजूद कर्मियों से से सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे की जांच नहीं करवा रहे। इससे लगता है कि इस होटल में कुछ गड़बड़ है। पुलिस ने कहा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध बनती कार्रवाई की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *