Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Central Jail में कैदियों के बीच झड़प, हत्या केस में बंद आरोपी पर सुए से हमला, देखें वीडियो

Punjab News : Central Jail में कैदियों के बीच झड़प, हत्या केस में बंद आरोपी पर सुए से हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News : Central Jail में कैदियों के बीच झड़प, हत्या केस में बंद आरोपी पर सुए से हमला, देखें वीडियो

लुधियाना। केंद्रीय जेल लुधियाना में देर शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। आनन-फानन में जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त व्यक्ति पर सुओं से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने पटियाला राजिंद्रा अस्पताल में रेफर कर दिया है।

जानकारी देते हुए घायल जोती ने कहा कि उस पर आरोप है कि उसने पिछले सप्ताह एक व्यक्ति का कत्ल किया है। इस कारण वह जेल में बंद है। आज वह अपनी बैरक में बैठा था। तभी कुछ लोग आए जिन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। हमलावरों के पास सुए थे। इस कारण उन लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ सुए मारे। जोती ने कहा कि जिन लोगों ने उस पर हमला किया है उनसे उसकी पुरानी रंजिश है। आज अचानक से हमला करके उन लोगों ने उसके शरीर पर कई जगह घाव दे दिए। उसकी प्रशासन से मांग है कि जेल में सुरक्षा पुख्ता की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here