हेल्दी डाइट लें
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स- फल, सब्जियां, मेवे और बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। विटामिन-सी- संतरा, नींबू, अमरूद आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और फेफड़ों को प्रदूषण से बचाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड- मछली, अखरोट और चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।योग और प्राणायाम
योगासन- योगासन शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाते हैं और फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं। प्राणायाम- प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकलते हैं।स्मोकिंग न करें
- धूम्रपान सबसे बड़ा दुश्मन- स्मोकिंग फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसे छोड़ना फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा उपाय है।
पानी भरपूर मात्रा में पिएं
- शरीर को डिटॉक्स- पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करता है और फेफड़ों को स्वस्थ रखता है।