Home Chandigarh किसान Shubhakaran के मौत मामले में पंजाब-हरियाणा सरकार को Notice

किसान Shubhakaran के मौत मामले में पंजाब-हरियाणा सरकार को Notice

0
किसान Shubhakaran के मौत मामले में पंजाब-हरियाणा सरकार को Notice

चंडीगढ़ः किसान शुभकरण की मौत के मामले में अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया है। जानकारी अनुसार किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से 21 फरवरी को बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। मामले में शुभकरण सिंह का परिवार सीबीआई जांच करवाना चाहता है। मृतक के पिता चरनजीत सिंह ने मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का मुद्दा उठाया है।

जब शुभकरण की मौत हुई थी, उस समय वह किसान आंदोलन में शामिल होने गया था। आरोप था कि जिस गोली से शुभकरण की मौत हुई है। वह हरियाणा पुलिस की तरफ से चलाई गई थी। उस समय यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। फिर मामले की जांच करने के लिए पहले उच्च अदालत ने रिटायर जज की अगुवाई में कमेटी गठित की थी। परिवार की दलील है कि मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले 7 अगस्त को मामले की जांच कर रहे हरियाणा पुलिस के अधिकारी बी सतीश बालन ने हाईकोर्ट में अपनी सीलबंद रिपोर्ट दाखिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here