Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: हत्या के प्रयास के केस की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: हत्या के प्रयास के केस की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: हत्या के प्रयास के केस की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः थाना भोगपुर की पुलिस ने हत्या के प्रयास के अनट्रेस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भोगपुर के गांव बुटरा निवासी सुलेमान और संदीप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए, एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 2 साल पहले अगस्त 2022 में 4 लोगों ने नशे में धुत होकर गुरनाम सिंह व उसके भतीजे मनिंदर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था।

हमलावरों ने पीड़ितों को उनकी हवेली में लगे हैंडपंप की हत्थी से मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, परन्तु 2 साल से जगह बदलकर रह रहे बाकि आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here