Home Punjab>Amritsar Punjab news: हरजिंदर सिंह धामी पर लगे आरोपों के बाद एसजीपीसी ने बुलाई आपात बैठक, जाने तारीख

Punjab news: हरजिंदर सिंह धामी पर लगे आरोपों के बाद एसजीपीसी ने बुलाई आपात बैठक, जाने तारीख

0
Punjab news: हरजिंदर सिंह धामी पर लगे आरोपों के बाद एसजीपीसी ने बुलाई आपात बैठक, जाने तारीख

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सांप्रदायिक विवादों को लेकर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक बुलाई है। उन्होंने बैठक की तारीख की भी घोषणा कर दी है। हरजिंदर सिंह धामी के अनुसार यह बैठक 12 नवम्बर यानी कल होगी। धामी के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक होगी। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल सुधार आंदोलन ने एसजीपीसी अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिअद ने हरजिंदर सिंह धामी पर वेतनभोगी तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सुखबीर बादल के साथ बैठकें करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कमेटी ने इन सभी बातों को लेकर विचार विमर्श करने के लिए मैंबरों की 12 नवंबर को बैठक बुलाई है ताकि सभी आरोपों को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा सके तथा अध्यक्ष को भी अपनी सफाई देने का मौका मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here