Home Breaking News इस Planet पर हुआ करता था महासागर, वैज्ञानिकों को मिले सबूत

इस Planet पर हुआ करता था महासागर, वैज्ञानिकों को मिले सबूत

0
इस Planet पर हुआ करता था महासागर, वैज्ञानिकों को मिले सबूत

नई दिल्लीः ग्रहों पर जीवन को लेकर वैज्ञानिक अब भी बहुत गहन शोध कर रहे हैं। अभी तक उन्हें यही पता चला है कि मंगल पर फिलहाल जीवन नहीं है। पर उन्हें बार बार इस बात के संकेत जरूर मिलते रहे हैं कि कभी मंगल ग्रह पर जीवन के अनुकूल हालात जरूर थे। यहां पानी बहुत मात्रा में हुआ करता था। ताजा खोज चीन के वैज्ञानिकों ने अपने झूरोंग रोवर के जरिए किए जाने का दावा किया है। चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जिस जगह पर चीनी रोवर झूरोंग ने लैंडिंग की थी, वहां एक समय महासागर हुआ करता था, ऐसे संकेत मिले ।.

झुरोंग के आंकड़ों ने इस बात के नए सबूत दिए हैं कि मंगल ग्रह पर कभी एक प्राचीन महासागर रहा होगा, जो ग्रह के इतिहास और जीवन के अनुकूल हालात होने पर रोशनी डालता है। प्रकाशित शोध में मंगल के उत्तरी निचले इलाकों में एक प्राचीन तटीय वातावरण के होने के संकेत मिलते हैं।

चीन के तियानवेन-1 मिशन का हिस्सा झुरोंग रोवर 2021 में मंगल के उत्तरी गोलार्ध में एक विशाल मैदान यूटोपिया प्लैनिटिया पर उतरा था। मिशन का मकसद मंगल ग्रह के भूविज्ञान का पता लगाना था और हाल के विश्लेषणों से पता चलता है कि यूटोपिया प्लैनिटिया पर लगभग 3.68 अरब साल पहले बाढ़ आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here