Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: चिंतपूर्णी गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने व नकदी, देखें Live

Jalandhar News: चिंतपूर्णी गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने व नकदी, देखें Live

0
Jalandhar News: चिंतपूर्णी गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने व नकदी, देखें Live

जालंधरः महानगर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशनपुर के एक घर के लोग माथा टेकने के लिए माता चिंतपूर्णी गए हुए थे कि पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया और उनके घर से सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह कल माता चिंतापूर्णी के दर्शनों के लिए हिमाचल गए हुए थे। जब वह घर वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी से गहने और 7-8 हजार की नकदी गायब थी।

इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। पीड़ितों ने पुलिस पर मामले की गंभीरता से जांच न करने के आरोप भी लगाए हैं तथा मामले की जांच करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here