Home Punjab>Moga Punjab News : घर में काम करने वाली महिला सोने के गहने सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : घर में काम करने वाली महिला सोने के गहने सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : घर में काम करने वाली महिला सोने के गहने सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगा :  एनआरआई के घर चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घर में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी की है। महिला की पहचान सतनाम कौर के तौर पर हुई है। एनआरआई के घर से सोने के जेवर और हजारों रुपए चोरी करने वाली महिला को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला को बेटियों की देखभाल के लिए घर में रखा गया था।

डीएसपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मूल रुप से गांव समालसर निवासी रणदीप सिंह संधू हाँगकांग में रहता है। दो महीने पहले ही वह हांगकांग से आया था। रणदीप सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से सोना और नकदी चोरी हुई है। उसके बेटे संदीप सिंह 2 बेटियों की देखभाल के लिए दो महीने पहले एक महिला सतनाम कौर को रखा था, जिसे वह अपने साथ हाँगकांग भी लेकर गए थे। उन्हें शक है कि उक्त महिला ने उनके घर से चोरी की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सतनाम कौर ने 12 तोले सोना और 70 हजार की नगदी चोरी की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सतनाम को गिरफ्तार कर लिया है और महिला से साढे 6 तोले सोना बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दूसरे आरोपी हरबंस को नामजद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here