Home National तीसरी बार प्रेमी से प्रेग्नेंट हुई पत्नी, पति को भनक तक नहीं लगने दी…

तीसरी बार प्रेमी से प्रेग्नेंट हुई पत्नी, पति को भनक तक नहीं लगने दी…

0
तीसरी बार प्रेमी से प्रेग्नेंट हुई पत्नी, पति को भनक तक नहीं लगने दी…

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरान कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक शादीशुदा महिला प्रेमी के बच्चों की बन गई मां, महिला ने पति को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। यह मामला तब सामने आया, जब पति की गैरमौजूदगी में महिला तीसरी बार प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद 2 बच्चों की मां और सात माह की प्रेग्नेंट प्रेमीका ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करने जब महिला पहुंची तो इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दरअसल, महिला की शादी पहले एक ग्रामीण युवक से हुई थी।

दोनों के बीच सामान्य जीवन चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक अन्य युवक से शुरू हो गया। इसके बाद दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। यह सिलसिला बढ़ता चला गया और महिला प्रेमी के दो बच्चों की मां बन गई, लेकिन उसके पति को इस बात की भनक तक नही लगी। पति की अनदेखी का फायदा उठाते हुए महिला अपने प्रेमी संग रिलेशन चलता रहा।

हाल ही में महिला अपने पति की गैर मौजूदगी में फिर से प्रेग्नेंट हो गई। वह सात महीने की गर्भवती हुई, तब मामले का सच सामने आ गया। महिला के पति को इस बात का पता चला तो मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और होश उड़ गए। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी से मामले को लेकर पूछा तो महिला ने सब कुछ स्वीकार किया। अपने साथ हुए धोखे से आहत पति ने तुरंत पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही।

महिला का प्रेमी पहले तो शादी से इंकार करने लगा, लेकिन समाज के डर और लोकलाज की वजह से उसने अंततः शादी के लिए हां कर दी। इसके बाद दोनों पनियरा नगर पंचायत के रहसु गुरु मंदिर पहुंचे, जहां रीति-रिवाज से शादी कर ली। इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here