Home Himachal पुलिस ने काटे 315 वाहनों के चालान, करीब लाख रुपए जुर्माना वसूला

पुलिस ने काटे 315 वाहनों के चालान, करीब लाख रुपए जुर्माना वसूला

0
पुलिस ने काटे 315 वाहनों के चालान, करीब लाख रुपए जुर्माना वसूला
ऊना/सुशील पंडित:जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 315 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 1,03,300/- रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 09 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में कुल 1100/- रूपये वसूल किए गए हैं। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना मैहतपुर व टाहलीवाल के पुलिस मुलाजिमों द्वारा दो वाहनों का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 11,250/- रुपये वसूल किए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here