Home Punjab>Ludhiana Punjab Diwali Bumper Lottery का आ गया परिणाम, इस जिला का नंबर निकला करोड़पति, देखें वीडियो

Punjab Diwali Bumper Lottery का आ गया परिणाम, इस जिला का नंबर निकला करोड़पति, देखें वीडियो

0
Punjab Diwali Bumper Lottery का आ गया परिणाम, इस जिला का नंबर निकला करोड़पति, देखें वीडियो

लुधियाना। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2024 में भाग लेने वाले लोग बेसब्री से अपने भाग्य का इंतजार कर रहे थे। जिसका अब इंतजार खत्म हो गया है। अगर आपका टिकट नंबर प्रथम पुरस्कार से मेल खाता है, तो आप 3 करोड़ का शानदार पुरस्कार जीत सकते हैं। इस साल, ड्रॉ में 3 करोड़ के दो प्रथम पुरस्कार दिए जाएंगे।, वहीं लुधियाना के घंटा घर में गांधी लॉटरी द्वारा बेचे जाने वाले टिकट और ड्रॉ निकलने से बाजार के लोगों में खुशी की लहर है। इस मौके दुकानदार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम देश के सभी लोगों से अपील करते हैं कि लॉटरी टिकट हमेशा दुकानदारों से ही खरीदें और ऑनलाइन बुकिंग के चक्कर में न पड़ें। जिससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो सकती है।

A और B सीरीज में 20 लाख लॉटरी टिकट

इस योजना में A और B दो सीरीज में 20 लाख लॉटरी टिकट होंगे, जो 000000 से 999999 नंबर तक होंगे। इस बार पंजाब स्टेट लॉटरी ने डियर दिवाली बंपर A और B टिकट बुकिंग तिथि 2024 की घोषणा की थी। दिवाली बंपर लॉटरी की टिकट का मूल्य 500 था, और इस बार का सबसे बड़ा पुरस्कार 3 करोड़ से लेकर 27.02 करोड़ है।

कैसे मिलेगी विजेता को लॉटरी

योजना के अनुसार राज्य सरकार की ओर से वितरक द्वारा 10,000 रुपये तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 10,000 रुपये से अधिक के पुरस्कार के दावे पंजाब राज्य सरकार के राजपत्र में परिणाम प्रकाशन से 30 दिनों के भीतर निदेशक, पंजाब राज्य लॉटरी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या राष्ट्रीयकृत बैंक, पंजीकृत डाक या बीमाकृत पार्सल के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने चाहिए। जाली, फटे, विकृत या छेड़छाड़ किए गए टिकट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here