Home Punjab>Batala Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर घायल, देखें वीडियो
बटाला। शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, एक महिला बटाला श्री अचलेश्वर धाम में सालाना नवमी-दसवीं मेला देखकर आ रही थी। इसी दौरान ट्रॉली घर के बाहर खड़ी थी। साथ ही पीछे से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि घायल महिला का पैर शरीर से अलग हो गया। जिसकी की पहचान रणजीत कौर पत्नी गुरुमीत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी बटाला के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद कार चालक अपने हिरास में ले लिया है।

कार चालक को थाने ले गई पुलिस

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक शराब के नशे में था। जो पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया जा रहा है। कार चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद कार में उसे बंद कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को अपने साथ था ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here