पंजाबः किसानों ने अब इस जगह रेलवे ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

अमृतसरः जालंधर में किसानों द्वारा हाईवे ट्रैक अभी जाम किया हुआ है। वहीं उन्होंने रेलवे ट्रैक को खोलकर कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी और गन्ने के एमएसपी को बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों की आज सरकार से 12 बजे मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग के बाद ही किसानों की अगली रणनीति तय होगी। दूसरी ओर अमृतसर किसान जत्थेबंदियों ने भी बड़ा ऐलान किया है। अगर उनकी मांगे न मानी गई तो अमृतसर में ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।   

किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से उनकी जमीन एक्वायर की जा रही है। उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जिस पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि आम लोगों को फिर से बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है क्योंकि अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आज से ही धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *