ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान ने हरौली ब्लॉक के सिंघा में स्थित क्रेमिका फूड पार्क में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ l डॉ बलदेव ने कहा नशे के सेवन व्यक्ति विशेष की निजी जिंदगी अस्त व्यस्त हो जाती है नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया कैसे आनंद और सुकून की खोज में डिप्रेशन की ओर ले जाता है एक दिमागी l कैसे दिमागी बीमारी का रूप ले लेता है l घरेलू हिंसा, परिवारिक सामाजिक संबंधों में, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, नशे से होने वाली दुर्घटनाएं, अविश्वास की पराकाष्ठा l नशे के उपयोग के कार्यस्थलों पर होने वाले बुरे प्रभावों के बारे बताया l इसके उपरांत इन दुष्प्रभावों से बचने हेतु योग प्राणायाम, आत्म अनुशासन और नशा मुक्त कार्यस्थल निर्माण हेतु प्रेरणा संदेश दिए गए ताकि प्रत्येक कर्मी के कार्य का बेहतर परिणाम परिलक्षित हो जिससे कि औद्योगिक इक्काइयो में उत्पादकता, गुणवत्ता एवं कार्य कुशलता में सुधार हो l अपने व्यक्तिक परिवारिक एवं सामाजिक जीवन में भी ऐसे समस्याओं के विषय में सचेत एवं जागरूक रहने की अपील के गई l नशा मुक्त ऊना टीम से हरौली ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयेंद्र हीर, बंगाणा ब्लॉक कॉर्डिनेटर सतपाल रन्नौत ने भी सहभागिता दी l इस मौके पर नरेश प्लांट हेड, अरुण तलवार जनरल मैनेजर क्वालिटी एंड प्रोडक्शन एवं केवल कुमार एच आर मैनेजर अपने समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे l