पंजाब : लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर छीना ट्रेक्टर, देखें वीडियो

चालक का किया अपहरण

गुरदासपुर : ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर लौट रहे एक चालक से धमराई पुल पर 5 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर ट्रेक्टर छीन लिया। जिसके बाद चालक का अपहरण कर उसे नौशहरा मज्झा सिंह के खेतों में बांधकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना दीनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। रणधीर सिंह पुत्र मुखतयार सिंह निवासी गांव चक्क आलिया ने बताया कि वह अपने ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर धमराई पुल पहुंचा। तो एक स्विफ्ट कार में 5 लोग सवार होकर आए। जिन्होंने पिस्टौल के बल पर उसका ट्रेक्टर छीन लिया और चालक का अपहरण कर लिया।

जबकि ट्रेक्टर चलाने के लिए आरोपियों ने अपना एक साथी लगा दिया। उसे पूरी रात घुमाने के बाद नौशहरा मज्झा सिंह के खेतो में एक पोल पर बांध दिया और उसका ट्रेक्टर लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे करके उसने खुद को छुड़वाया। जिसके बाद उसने किसी से फोन लेकर पूरी घटना अपने घर वालों को बताई। इसके बाद उसने सूचना थाना दीनानगर की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *