Home National दीवार में छिपकर बैठे सांप ने महिला को ढंसा, मौत

दीवार में छिपकर बैठे सांप ने महिला को ढंसा, मौत

0
दीवार में छिपकर बैठे सांप ने महिला को ढंसा, मौत

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले पोहरी थाना क्षेत्र में बटकाखेड़ी में एक महिला को सांप ने काट लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। परिजन तत्काल महिला को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला का नाम सोमवती था और वह पोहरी कस्बे में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती थी। दीपावली के त्योहार के चलते कुछ दिन से गांव में रह रही थी। सोमवती राजावत अपने घर पर कच्चे मकान की दीवार में रखी दूध की बोतल को निकाल रही थी, तभी दीवार में छिपकर बैठे सांप ने महिला को काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी थी, परिजन तत्काल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here