Home Punjab>Ludhiana Punjab News: हवेली के पास भीषण सड़क हादसे में 2 सहेलियों की मौत

Punjab News: हवेली के पास भीषण सड़क हादसे में 2 सहेलियों की मौत

0
Punjab News: हवेली के पास भीषण सड़क हादसे में 2 सहेलियों की मौत

लुधियानाः हवेली के पास लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 सहेलियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हुसनप्रीत कौर (18) पुत्री गुरदयाल सिंह और उसकी सहेली मनवीर कौर (17) पुत्री हरमीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों मृतक गांव पमाल के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, दोनों दाखा स्थित जीटीबी कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर का कोर्स कर रही थीं। कल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों एक्टिवा पर सवार होकर गांव वापस जा रही थीं। जब वे हवेली के पास पहुंचीं तो दूसरी तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलने पर दाखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़कियों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों गंभीर रूप से घायल थीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। बाद में लड़कियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here